भोगांव। चौकी अलीपुर खेड़ा के ग्राम गढ़िया गोविंदपुरऑपरेशन जागृति अभियान के तहत नगर के शान्ति गार्डन में गोष्ठी का आयोजन किया गया। एसपी विनोद कुमार ने कहा ऑपरेशन जागृति के माध्यम से सार्वजनिक स्थलों, विद्यालयों में पहुंचकर जागरूक किया जा रहा है। उम्मीद हैं बेटियां जागृत होकर बहादुर बनेंगी।
कार्यक्रम क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार सिंह कि महिलाओं और बालिकाओं के प्रति अपराधों में कमी लाने एवं महिलाओं में सामाजिक जागरुकता पैदा करने के उद्देश से जोन के सभी जिलों में ऑपरेशन जागृति अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा की यदि कोई महिला टैक्सी ऑटो आदि में बैठती है तो वह उसका नंबर अपने परिवार के किसी सदस्य को भेज दे।जिससे कोई भी अप्रिय घटना न हो सके।
उन्होंने कहा की विद्यालय आते जाते समय यदि कोई मनचला उन्हें परेशान करता है तो वह निर्भीक होकर सरकार द्वारा चलाए जा रहे हेल्पलाइन नंबर पर अपनी सूचना दे।प्रत्येक थाने में महिला हेल्पलाइन बने हुए है।यदि आपके घर में आसपास कोई महिलाओ पर उत्पीड़न करता है तो आप थाने जाकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती है।आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी। थाना प्रभारी हरर्वेंद्र मिश्रा
कहा कि महिलाओं और बालिकाओं के प्रति अपराधों में कमी लाने के लिए उन्हें जागरूक करने के लिए ऑपरेशन जागृति अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें महिलाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन जागृति अभियान महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है।
क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार ने कहा कि कुछ लोग महिलाओं को ढाल बनाकर जो लोग झूठी एफआईआर दर्ज करवाते हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं से केसबंदी के तहत केस दर्ज करवाना भी अपराध है। प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र मिश्रा ने अभी अगुंतुको का स्वागत किया।इस अवसर चौकी प्रभारी ओमवीर ग्राम प्रधान गढ़िया गोविंदपुर रणधीर सिंह आशा कार्य कत्री आम महिला पुरुष रहे मौजूदआदि लोग मौजूद रहे।
-------------




