Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

आलू बेचकर वापस घर आ रहे युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई : NN81

 मैनपुरी में ट्रैक्टर से आलू बेचकर वापस घर आ रहे युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बीती रात एक तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर सवार एक की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आकस्मिक हुई नवयुवक की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।


सड़क हादसा बेवर थाना क्षेत्र की नवीगंज चौकी क्षेत्र के गांव पुरैया के पास हुआ है। जानकारी के अनुसार, गांव माद्दापुर खास निवासी 21 वर्षीय युवक यशवीर पुत्र कमलेश बीती रात अपने पिता कमलेश, गांव के सतेंद्र और ट्रैक्टर चालक के साथ नवीगंज स्थित मंडी में आलू बेचने के लिए गया था। जहां से वह लोग आलू बेचकर ट्रैक्टर में सवार होकर अपने घर वापस लौट रहे थे। जैसे ही उनका ट्रैक्टर गांव पुरैया के सामने पहुंचा वैसे ही एक तेज रफ्तार अनियंत्रित डम्पर ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी।


हादसे में जसवीर के सिर में चोट लगने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उसका साथी सतेंद्र (40) गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई जिसे घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करा मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। संवाददाता दिनेश कुमार शाक्य

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes