बिग ब्रेकिंग न्यूज़ जनपद फर्रुखाबाद से इस वक्त की खबर निकल कर आ रही है आज आवास विकास स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सैनिक प्रकोष्ठ एवं पिछड़ा वर्ग के जिला संगठन की बैठक बुलाई गई
जिसकी अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव द्वारा की गई जिस बैठक की समीक्षा फर्रुखाबाद लोकसभा के प्रभारी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा ने की विनीत कुशवाहा ने कहा है कि इस बैठक में समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ एवं पिछड़ा वर्ग के संगठन को बुलाया गया था जिसमें सैनिक प्रकोष्ठ के कमेटी के सदस्यों की उपस्थिति उल्लेखनी रही समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष छात्र सभा विनीत कुशवाहा ने कहा है कि जो व्यक्ति अपने पद और पार्टी के साथ न्याय नहीं करेगा उसे शीघ्र ही पद मुक्त कर दिया जाएगा साथ ही कहा जिन जिला अध्यक्षों की कमेटी अभी तक नहीं बनी उन्हें शीघ्र ही पूर्ण कर उसकी एक प्रतिलिपि उन्हें उपलब्ध कराए इस मौके पर जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव नजदीक है और हमें एक साथ जुड़कर पार्टी को मजबूत करना है तभी हम भाजपा जैसी धनाद पार्टी से लड़ सकेंगे उन्होंने कहा हमारा कार्यकर्ता ही हमारी असली ताकत है जिसे हम हर संभव सहयोग करना है इस मौके पर प्रकोष्ठों के प्रभारी जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव ने प्रदेश अध्यक्ष को आश्वासन दिया कि शीघ्र ही वह सभी जिला अध्यक्षों से बात कर उनकी कमेटिया नेतृत्व को उपलब्ध करवाएंगे एस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष चंद्रेश राजपूत जिला अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ के के यादव बेच लाल यादव जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग अरविंद कश्यप अपनी अपनी कमेटियों के सदस्यों के साथ उपलब्ध रहे जिला प्रवक्ता विवेक यादव ने बताया है कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व संगठन एवं बूथ कमेटियों को लेकर बहुत गंभीर है और इसी क्रम में अन्य फ्रंटल संगठनों की भी बैठक अपनी पूरी कमेटी के साथ जल्द बुलाई जाएगी जिसकी समीक्षा स्वयं प्रदेश अध्यक्ष छात्र सभा विनीत कुशवाहा करेंगे। ब्यूरो चीफ़ न्यूज़ नेशन 81 फर्रुखाबाद। अनिल कुमार यादव

