*--(( प्रेस नोट ))--*
दिनांक 04.12.2023
जिला मुख्यालय राजगढ़
*जिले के थाना ब्यावरा (शहर) पुलिस को मिली सफलता*
*5000 रूपये के इनामी आरोपी को किया गया गिरफ्तार*
पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा स्थाई वारंटियों एवं फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु अभियान के दौरान जिला पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री धर्मराज (IPS) के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आलोक कुमार शर्मा एवं एसडीओपी ब्यावरा श्रीमती नेहा गौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ब्यावरा (शहर) निरीक्षक श्री नीलेश अवस्थी के नेतृत्व में थाना ब्यावरा पुलिस टीम द्वारा दिनांक 04.12.2023 को प्रआर. 181 देवेंद्र सिंह मीना के विश्वसनीय मुखविर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए थाना हाजा के अपराध 549/23 धारा 379 आईपीसी के अपराध में आरोपी घटना दिनांक से ही फरार था जिसमें पुलिस अधीक्षक द्वारा 5000 रूपये की उद्घोषणा की गई थी पुलिस की गिरप्त से बचकर फरारी काट रहा था जिसे दिनांक 04.12.2023 को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई की आरोपी घनश्याम भिलाला अपने कुछ काम से सुठालिया गया है की सूचना पर थाने से थाना प्रभारी द्वारा टीम गठित कर मुखबिर द्वारा दी गई सूचना पर टीम को रवाना किया गया मुखबिर द्वारा बताएं बोलिए एवं स्थान पर जाकर देखा तो सुठालिया तिराहा पर खड़ा मिला जिसे पकड़ कर नाम पता पूछने पर अपना नाम घनश्याम भिलाला निवासी लकड़िया काली खदान, थाना मधुसूदनगढ़, जिला गुना का होना बताया गया जिसे अपराध सदर के बारे में अवगत करा मौके पर गिरफ्तार किया गया बाद माननीय न्यायालय ब्यावरा पेश किया गया है ।
उपरोक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी ब्यावरा निरीक्षक नीलेश अवस्थी, उप निरीक्षक काशीराम मीणा, प्रधान आरक्षक 181 देवेंद्र सिंह मीना, आरक्षक 18 सतीश, भील, आरक्षक 454 रामदीन धाकड़, आरक्षक 209 बलवीर मीणा, आरक्षक 444 श्याम रघुवंशी का विशेष योगदान रहा।

