Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

प्रशिक्षण से व्यक्ति के व्यक्तित्व का विकास होता है : विकास जैन

प्रशिक्षण से व्यक्ति के व्यक्तित्व का विकास होता है : विकास जैन 

*एकल के 3 दिवसीय नवीन आर्चाय चयन वर्ग का हुआ समापन


गुना जिले से गोलू सेन की रिपोर्ट


गुना। प्रशिक्षण का व्यक्ति के जीवन में विशेष महत्व होता है। शिक्षा से ही व्यक्ति के व्यक्तित्व का विकास होता है। शिक्षा से ही ज्ञान प्राप्त होता है और ज्ञान से ही व्यक्ति का सर्वांगीण विकास सम्भव है। हम सभी एकल आचार्य अभ्यास वर्ग में शिक्षा का महत्व को समझते हुए इन तीन दिनों में आपको इस वर्ग से प्राप्त पंचमुखी शिक्षा एवं अन्य ज्ञान से बच्चों को शिक्षित करने में सभी आचार्य जनों को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए। आज इस वर्ग का समापन है और आपका सेवा कार्य का आरंभ हे : उक्त बात एकल अभियान अंचल गुना के तीन दिवसीय नवीन आर्चाय चयन वर्ग के समापन दिवस पर संबोधित करते हुए मध्य भारत भाग शिक्षा समिति प्रभारी विकास जैन नखराली ने कही। समापन वर्ग से पूर्व अतिथियों द्वारा भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण किया। इस मौके पर संभाग शिक्षा प्रशिक्षण प्रमुख विजय सिंह, भाग शिक्षा प्रमुख नारायण सिंह, गुना अंचल अध्यक्ष मदन सोनी, कोषाध्यक्ष मुकेश सविता, सुधीर अस्थाना ने आचार्य चयन वर्ग को संबोधित कर पंचमुखी शिक्षा का महत्व बताया। 5 सितंबर मंगलवार को टेकरी मंदिर हाल में तीन दिवसीय वर्ग का आरंभ किया गया था जिसका गुरुवार को समापन किया गया। जिसमे गुना अंचल के 14 सचों के नवीन आर्चाय और बहनों ने सम्मिलित होकर प्रशिक्षण लिया। यह सभी आर्चाय गांव गांव में जाकर पंचमुखी शिक्षा से जनजाति समाज के बच्चों को शिक्षित कर उनके सर्वागीन विकास करेंगे। इस अवसर पर अभियान प्रमुख पप्पू सिंह, धनसिंह बंजारा, नारायण सिंह, ब्रजेश शर्मा, संच प्रमुख कल्याण बंजारा, बलवीर अहिरवार सहित नवीन आचार्य उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes