Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

जन्माष्टमी पर्व को लेकर बालको पुलिस द्वारा सुरक्षा के कड़ी निगरानी की जा रही है

 छत्तीसगढ़ कोरबा से अजय तिवारी की रिपोर्ट 



जन्माष्टमी पर्व को लेकर बालको पुलिस द्वारा सुरक्षा के कड़ी निगरानी की जा रही है 


जन्माष्टमी पर्व को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के किए व्यापक प्रबंध



कोरबा बालको जन्माष्टमी पर्व के उपलक्ष्य में जिला पुलिस अलर्ट है। सुरक्षा के लिहाज से जिलाभर में प्रबंध किए हैं। पुलिस अधीक्षक यू उदय किरण ने जिला के सभी थाना प्रभारियों को कड़ी सतर्कता व चौकसी बरतने के भी निर्देश दिए हैं। जन्माष्टमी के त्यौहार को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर समस्त जिला पुलिस जहां सुरक्षा की दृष्टि से पूरी तरह अलर्ट हो गई है, वहीं मंदिरों के आसपास और भीड़ भरे बाजारों में असमाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने और उन पर पैनी नजर रखने के लिए पीसीआर, डायल-112 तथा मोटरसाइकिल सवार राइडर व पैदल गश्त पार्टियां तैनात रहेगी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मंदिरों के आसपास तथा भीड़भाड़ वाले बाजारों मे गश्त पार्टियों के अलावा सादी वर्दी में भी पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। उन्होंने बताया कि जिन बाजारों में महिलाओं का ज्यादा आवागमन रहेगा, वहां पर डायल-112 तथा मोटरसाइकिल राइडर तैनात रहेंगे। सभी बाजारों में जगह-जगह नाकाबंदी कर चैकिंग अभियान चला कर संदिग्ध किस्म के लोगों पर पैनी नजर रखी जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes