Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

ठंड से पहले मनेंद्रगढ़ अस्पताल में मरीजों को मिलेगी गर्म पानी की सुविधा, गीजर स्थापित: NN81

 


स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर अस्पताल प्रबंधन की पहल, आपातकालीन कक्ष का स्थानांतरण भी पूरा : 

एमसीबी (छ.ग.)                

मनेंद्रगढ़,एमसीबी सर्दियों के मौसम को देखते हुए मनेंद्रगढ़ के 220 बिस्तर शासकीय अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए गीजर स्थापित किया गया है। अब भर्ती मरीजों को ठंड के दिनों में गर्म पानी की सुविधा मिल सकेगी। विशेषकर बुजुर्गों, महिलाओं और कमजोर स्वास्थ्य वाले मरीजों को इससे राहत मिलेगी।

अस्पताल अधीक्षक डॉ. स्वप्निल तिवारी ने बताया कि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री एवं स्थानीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने अस्पताल निरीक्षण के दौरान मरीजों की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए गीजर लगाने और आपातकालीन कक्ष का स्थानांतरण करने के निर्देश दिए थे।

मंत्री के निर्देशों पर अस्पताल प्रबंधन ने दोनों कार्य पूरे कर लिए हैं। अब अस्पताल में नवीन आपातकालीन कक्ष के साथ मरीजों को गर्म पानी की सुविधा भी मिलेगी।

डॉ. तिवारी ने कहा कि मरीजों को बेहतर उपचार के साथ आवश्यक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना अस्पताल प्रबंधन की प्राथमिकता है। स्वास्थ्य मंत्री की इस पहल से अस्पताल में भर्ती मरीजों को सर्दी के मौसम में काफी सहूलियत मिलेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes