बॉलीवुड अभिनेत्री सोनल चौहान ने किया कान्हा का दीदार,जंगल सफारी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर कीं साझा :
मंडला.कान्हा की खूबसूरती एक बार फिर बॉलीवुड तक पहुंची है।फिल्म अभिनेत्री सोनल चौहान ने मंडला और बालाघाट जिले में फैले कान्हा राष्ट्रीय उद्यान में जंगल सफारी का आनंद लिया।दरअसल,अभिनेत्री ने 13 नवंबर को सफारी के दौरान खींची गई कई तस्वीरें अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की हैं।उनकी पोस्ट सामने आने के बाद कान्हा की खूबसूरती एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में है।जानकारी के मुताबिक सोनल चौहान ने तस्वीरों के साथ वीकेंड विथ द टाइगर्स कैप्शन लिखा है।साझा की गई तस्वीरों में वे सफारी जीप में बैठकर जंगल की सैर करती नजर आ रही हैं।एक तस्वीर में वे कैमरे से जंगल के नजारों को कैद करती दिखाई दे रही हैं।वहीं,कान्हा राष्ट्रीय उद्यान के प्रवेश द्वार और खुले घास के मैदानों में विचरण करते वन्यजीवों की तस्वीरें भी पोस्ट में शामिल हैं।
बाघों की धरती कान्हा की अलग पहचान
मंडला और बालाघाट की पहचान देश के प्रमुख वन पर्यटन स्थलों में शामिल कान्हा टाइगर रिजर्व से भी है।यहां के घने जंगल,विशाल घास के मैदान और वन्यजीवों की विविधता देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करती है।विशेष रूप से बाघ और दुर्लभ बारहसिंगा कान्हा की पहचान हैं। कान्हा राष्ट्रीय उघान की यही प्राकृतिक सुंदरता और वन्यजीव संपदा इसे पर्यटकों के बीच खास बनाती है।वहीं,सोनल चौहान की तस्वीरों ने एक बार फिर मंडला के इस प्राकृतिक खजाने को सोशल मीडिया पर पहचान दिलाई है।
#gajendra2.O✍️
फोटो साभार:सोनल चौहान का आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट।


