Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

रायपुर उपखंड में दो नाबालिगों के बाल विवाह रुकवाए, प्रशासन की तत्परता से टली शादी : NN81


18 और 21नवंबर को होनी थी शादी, दोनों बच्चों की उम्र 16 वर्ष मिलने पर प्रशासन ने की कार्रवाई

रायपुर (भीलवाड़ा) = बाल विवाह मुक्त भीलवाड़ा बनाने के अभियान के तहत प्रशासन और सामाजिक संस्था के संयुक्त प्रयासों से रायपुर उपखंड में दो नाबालिग बच्चों के बाल विवाह रुकवाने में सफलता मिली।

जानकारी के अनुसार, 16 नवंबर 2026 को जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन के सहयोगी संगठन नवाचार संस्थान भीलवाड़ा को ग्रामीणों के माध्यम से सूचना मिली कि रायपुर उपखंड के दो परिवारों में नाबालिग बच्चों का विवाह करवाया जाना प्रस्तावित है। इस पर संस्थान ने तत्काल उपखंड अधिकारी एवं रायपुर थानाधिकारी को सूचना दी।

उपखंड अधिकारी के निर्देश पर गिरदावर जगदीश एवं पटवारी शीसराम मीणा तथा पुलिस टीम के साथ नवाचार संस्थान के जिला समन्वयक जितेंद्र सिंह तोमर और भगवत सिंह चारण मौके पर पहुंचे। टीम ने बच्चों के उम्र संबंधी दस्तावेजों की जांच की, जिसमें एक लड़का और एक लड़की सहित दोनों बच्चों की उम्र महज 16 वर्ष पाई गई। परिजनों द्वारा इनके विवाह 18 नवंबर और 21 नवंबर को करवाने की तैयारी थी।

प्रशासन एवं पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों बाल विवाह रुकवाए। साथ ही परिजनों को समझाइश देकर शपथ पत्र लिया गया कि बच्चों के बालिग होने तक उनका विवाह नहीं करवाया जाएगा।

अधिकारियों ने परिजनों को चेतावनी दी कि नाबालिग बच्चों का विवाह करवाने पर बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


बाल विवाह मुक्त भीलवाड़ा का संकल्प

जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन की सहयोगी संस्था नवाचार संस्थान द्वारा एक्सेस टू जस्टिस फॉर चिल्ड्रन परियोजना के तहत जिलेभर में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। संस्था का उद्देश्य भीलवाड़ा जिले को जल्द से जल्द बाल विवाह मुक्त बनाना और बच्चों के सुरक्षित भविष्य एवं अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करना है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes