Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर निकली भव्य सांस्कृतिक रैली जनजातीय संस्कृति और गौरवगाथा की दिखी झलक : NN81

 

भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर निकली भव्य सांस्कृतिक रैलीजनजातीय संस्कृति और गौरवगाथा की दिखी झलक

 अनिल मालवीय  : 

हरदा, 15 नवंबर 2026। जनजातीय जननायक भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर रविवार को हरदा में भव्य सांस्कृतिक रैली का आयोजन किया गया। जनजातीय कार्य विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग एवं जिला खेल और युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस रैली में अधिकारियों, कर्मचारियों और बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

रैली को एसडीएम हरदा श्री शैलेन्द्र बड़ोनिया ने पीएमश्री स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के दौरान भगवान बिरसा मुंडा की गौरवगाथा और जनजातीय संस्कृति की आकर्षक झलक देखने को मिली।

इस अवसर पर एसडीओपी सुश्री सालनी परस्ते, जिला संयोजक जनजातीय कार्य विभाग श्री प्रमोद माथुर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री रोशन सिंह बाथम, जिला शिक्षा अधिकारी श्री डी.एस. रघुवंशी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

सांस्कृतिक रैली पीएमश्री स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय से प्रारंभ होकर चांडक चौराहा, टांक चौराहा, सब्जी मंडी एवं प्रताप टॉकीज होते हुए पुनः पीएमश्री महाविद्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, बलिदान और जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास को याद किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes