खबर बलरामपुर से है जहां साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता संवाद, संबंधित ग्राम सरना में जन चौपाल लगाया गया।
बलरामपुर जिले में साइबर अपराधों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार जन-जागरूकता अभियान चला रही है। इसी कड़ी में आज ग्राम पंचायत सरना में सर्विस साइबर सुरक्षा संवाद का आयोजन किया गया।
रघुनाथनगर थाना प्रभारी रवि सिंह बिसेन के नेतृत्व में आज ग्राम सरना में साइबर सुरक्षा संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, व्यापारी और युवा मौजूद रहे।
"आज के समय में सबसे ज्यादा अपराध साइबर के माध्यम से हो रहे हैं। कोई भी अनजान व्यक्ति अगर बैंक अधिकारी बनकर OTP मांगे या फर्जी लिंक भेजे तो तुरंत सतर्क हो जाएं। तुरंत 1930 पर कॉल करें या 112 पर सूचना दें।"
थाना प्रभारी ने बताया कि व्हाट्सएप हैकिंग, फेसबुक पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी और ऑनलाइन पैसा डबल करने के झांसे में लोग आ जाते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की।
कि किसी भी अनजान ऐप को डाउनलोड न करें और अपने सोशल मीडिया पर टू-स्टेप वेरिफिकेशन जरूर लगाएं।
रघुनाथनगर थाना प्रभारी रवि सिंह बिसेन, एवं थाना के स्टॉप इस जागरूकता अभियान की ग्रामीणों ने सराहना की।
न्यूज़ नेशन 81
बलरामपुर से संवाददाता - लालबाबु जायसवाल की रिपोर्ट
