Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

नगर निकाय चुनाव-2026: 9 नगर पालिकाओं में आज मतदान, 230 वार्डों के लिए मतदान दल रवाना: NN81

 

नगर निकाय चुनाव-2026: 9 नगर पालिकाओं में आज मतदान, 230 वार्डों के लिए मतदान दल रवाना: 

भीलवाड़ा =  नगर पालिका आम चुनाव-2026 के द्वितीय चरण के तहत जिले की 9 नगर पालिकाओं में शुक्रवार, 11 सितंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। मतदान को लेकर गुरुवार को आसींद, बनेड़ा, बिजौलिया, गंगापुर, गुलाबपुरा, हमीरगढ़, जहाजपुर, मांडलगढ़ और शाहपुरा में मतदान दलों, आरक्षित मतदान दलों एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों का अंतिम चुनाव प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

जिले के इन 9 नगरीय निकायों के कुल 230 वार्डों में मतदान कराया जाएगा। इनमें आसींद के 25, बनेड़ा के 20, बिजौलिया के 25, गंगापुर के 25, गुलाबपुरा के 35, हमीरगढ़ के 20, जहाजपुर के 25, मांडलगढ़ के 20 तथा शाहपुरा के 35 वार्ड शामिल हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी जसमीत सिंह संधू के निर्देशानुसार आयोजित प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर्स ने मतदान दलों को ईवीएम संचालन, संपूर्ण मतदान प्रक्रिया, आवश्यक प्रपत्रों की पूर्ति तथा चुनाव आचार संहिता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। प्रशिक्षण के बाद मतदान दलों को मतदान सामग्री एवं वाहन आवंटित किए गए। सामग्री प्राप्त करने के बाद सभी दल अपने-अपने वार्डों के मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो गए।


चुनाव पर्यवेक्षक ने लिया प्रशिक्षण का जायजा

नगर पालिका आम चुनाव के लिए नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक अरविंद सारस्वत ने शाहपुरा में आयोजित मतदान दलों के प्रशिक्षण सत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान दलों के अधिकारियों एवं कार्मिकों से मतदान प्रक्रिया की जानकारी ली और स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिले में शुक्रवार को होने वाले मतदान को लेकर प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes