Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

करीब एक महीने बाद खुला सोड़ावास फ्लाईओवर, राहगीरों को मिली बड़ी राहत : nn81

संवाददाता : देवराज मीणा 

सोड़ावास। अलवर-बहरोड़ स्टेट हाईवे-14 पर सोड़ावास के पास करीब एक महीने से बंद पड़ा फ्लाईओवर आखिरकार शनिवार शाम फिर से वाहनों के लिए खोल दिया गया। मरम्मत कार्य पूरा होते ही फ्लाईओवर पर यातायात शुरू हुआ तो वाहन चालकों और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।

फ्लाईओवर को 20 जुलाई को क्षतिग्रस्त होने के बाद मरम्मत के लिए बंद किया गया था। करीब एक महीने तक चले मरम्मत कार्य के चलते इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा था। खासकर भारी वाहनों और रोजाना सफर करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

शनिवार को मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद शाम को फ्लाईओवर को यातायात के लिए खोल दिया गया। फ्लाईओवर खुलते ही अलवर-बहरोड़ स्टेट हाईवे-14 पर वाहनों की आवाजाही धीरे-धीरे सामान्य हो गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes