Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

रसिंहपुर जिले की जनपद पंचायत चीचली में जनपद अध्यक्ष और मुख्य कार्यपालन अधिकारी के बीच विवाद : NN81



नरसिंहपुर जिले की जनपद पंचायत चीचली में जनपद अध्यक्ष और मुख्य कार्यपालन अधिकारी के बीच विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है। इसी मुद्दे को लेकर अहिरवार समाज संघ भारत ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।

जी हां, आपको बता दें कि जनपद पंचायत चीचली की नव निर्वाचित जनपद अध्यक्ष राधा कमलेश अहिरवार का आरोप है कि मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा उनके साथ छुआछूत, जातिगत भेदभाव एवं अपमानजनक व्यवहार किया जा रहा है। इन्हीं आरोपों को लेकर वे 13 जुलाई 2026 से जनपद पंचायत कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरने पर बैठी हुई हैं और मुख्य कार्यपालन अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई एवं स्थानांतरण की मांग कर रही हैं।

धरना शुरू हुए कई दिन बीत जाने के बावजूद अब तक प्रशासन द्वारा उनकी मांगों का कोई समाधान नहीं किया गया है। इससे समाज के लोगों में भी नाराजगी बढ़ती जा रही है।

इसी क्रम में अहिरवार समाज संघ भारत के पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने नरसिंहपुर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि मुख्य कार्यपालन अधिकारी के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर शीघ्र कार्रवाई की जाए तथा जनपद अध्यक्ष राधा कमलेश अहिरवार की मांगों का तत्काल निराकरण किया जाए।

समाज के प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी है कि यदि सात दिवस के भीतर मुख्य कार्यपालन अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की गई और जनपद अध्यक्ष की मांगों का समाधान नहीं हुआ, तो एक सप्ताह बाद व्यापक एवं उग्र आंदोलन किया जाएगा। इसकी समस्त जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

 न्यूज नेशन 81जिला नरसिंहपुर से राजा जाटव की खबर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes