Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

जिला स्तरीय परामर्शदात्री एवं समीक्षा समिति की बैठक संपन्न; अनुपस्थित बैंकर्स पर होगी अनुशासनात्मक कार्यवाही : NN81

 


कलेक्टर  सिंह ने बैंकों को प्रेषित योजनाओं से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा की :

दुर्ग, 05 अगस्त 2026/ जिले में शासकीय विभागों द्वारा संचालित योजनाओं से संबंधित बैंकों को प्रेषित प्रकरण की समीक्षा हेतु मंगलवार 04 अगस्त 2026 को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर  अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में एजेण्डावार सभी बैंकों की बैंकिग पैरामीटर अनुसार प्राथमिकता तथा गैर प्राथमिकता ऋणों, सीडी रेसियो, एजुकेशन लोन, केसीसी, मुद्रा लोन, जन सुरक्षा योजना एवं बैंकों में चल रहे सभी शासकीय योजनाओं पीएम स्वनिधि, पीएम सूर्य घर, ईएमएफएफई, के प्रकरणों की समीक्षा की गई। इसके अलावा खादी ग्रामोद्योग, मत्स्य पालन, उद्योग एवं व्यापार, विभाग द्वारा हितग्राही मूलक योजनाओं संबंधित प्रेषित प्रकरणों की भी समीक्षा की गई। साथ ही बैंकर्स को प्रकरण स्वीकृत करने के निर्देश दिए गए। अस्वीकृति की स्थिति में संबंधित विभाग को प्रकरण लौटाई जाए। समीक्षा के दौरान अनुपस्थित बैंकर्स पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कलेक्टर  सिंह ने अनुशासनात्मक कार्यवाही करने अग्रणी बैंक प्रबंधक को निर्देशित किया। बैठक में नगर निगम भिलाई की आयुक्त सुश्री सुरूचि सिंह ने पीएम स्वनिधि योजना अंतर्गत बैंकों में लंबित प्रकरणों पर समय-सीमा में कार्यवाही कर हितग्राहियों को लाभ पहुॅंचाने निर्देश दिए। इसी प्रकार भारतीय रिजर्व बैंक रायपुर के प्रतिनिधि आकाश घोरसे ने सभी बैंकों को प्रत्येक माह वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम आयोजित कर रिपोर्ट भेजने निर्देशित किया। बैठक में अग्रणी बैंक प्रबंधक  संजय गर्ग, आरसेटी निर्देशक  गुलशन कुमार सिंह एवं डीआईसी अंत्यावसायी, मत्स्य, कृषि, खादी ग्रामोद्योग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों सहित सभी बैंकों के जिला समन्वयक उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes