वुशु राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में शिवम ने जीता स्वर्ण पदक :
भीलवाड़ा। विद्या भारती द्वारा आयोजित वुशु राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में भीलवाड़ा के खिलाड़ी शिवम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 65 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।
राज्य स्तरीय वुशु प्रतियोगिता का आयोजन 21 से 25 अगस्त तक ब्यावर में किया गया। प्रतियोगिता में शिवम ने बेहतरीन खेल कौशल और आत्मविश्वास का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
जिला वुशु संघ के कोच अंकित नाथ योगी ने शिवम की इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उसकी निरंतर मेहनत, अनुशासन और नियमित अभ्यास का परिणाम है।
शिवम की शानदार उपलब्धि पर खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों ने खुशी जताई और उसे उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

