Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

कुंभलगढ़ में रविवार को उमड़ा पर्यटकों का सैलाब, पर्यटन स्थलों पर रही रौनक : NN81

 


 ‌ रिपोर्टर - मीठालाल गुर्जर

कुंभलगढ़ में रविवार को उमड़ा पर्यटकों का सैलाब, पर्यटन स्थलों पर रही रौनक : 

कुंभलगढ़। रविवार की छुट्टी के चलते विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कुंभलगढ़ में पर्यटकों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही बड़ी संख्या में सैलानी कुंभलगढ़ पहुंचे, जिससे पर्यटन क्षेत्र में दिनभर चहल-पहल बनी रही।

कुंभलगढ़ दुर्ग सहित आसपास के पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की आवाजाही रही। सैलानियों ने ऐतिहासिक दुर्ग का भ्रमण करने के साथ ही अरावली की खूबसूरत वादियों और सुहावने मौसम का आनंद लिया। पर्यटकों की बढ़ी आवक से स्थानीय होटल, रेस्टोरेंट और पर्यटन से जुड़े कारोबारियों में भी उत्साह दिखाई दिया।

रविवार होने के कारण गुजरात सहित राजस्थान के विभिन्न जिलों से भी पर्यटकों के पहुंचने का सिलसिला दिनभर जारी रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes