Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने लगभग ₹4.30 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास : NN81

 

रिपोर्टर : श्री राम शुक्ला

सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने लगभग ₹4.30 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

बांदा: सदर विधानसभा क्षेत्र के समग्र एवं संतुलित विकास के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी द्वारा विकास खण्ड महुआ एवं बड़ोखर खुर्द के अंतर्गत लगभग ₹4.30 करोड़ की विभिन्न जनकल्याणकारी विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

इस अवसर पर सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। सड़क, सामुदायिक भवन, पर्यटन एवं जनसुविधाओं से जुड़ी परियोजनाएं ग्रामीण विकास को नई दिशा देने के साथ-साथ आमजन के जीवन स्तर को बेहतर बनाने का कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि बांदा सदर विधानसभा के प्रत्येक गांव तक विकास की रोशनी पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा जनहित के ऐसे कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes