Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

पॉक्सो एक्ट को लेकर जागरूकता गतिविधि आयोजित : NN81


 

पॉक्सो एक्ट को लेकर जागरूकता गतिविधि आयोजित :

जहाजपुर = बाल अधिकारिता विभाग एवं जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक धर्मराज प्रतिहार के निर्देशानुसार जहाजपुर क्षेत्र की गाडौली ग्राम पंचायत में पॉक्सो एक्ट को लेकर जागरूकता गतिविधि आयोजित की गई।

चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 टीम द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजकीय बालिका विद्यालय, आंगनवाड़ी केंद्र, ग्राम पंचायत एवं सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर लोगों एवं बच्चों को पॉक्सो एक्ट की जानकारी दी गई। इस दौरान पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह रोकथाम एवं नशा मुक्ति से संबंधित जागरूकता पोस्टर भी चस्पा किए गए।

टीम द्वारा बताया गया कि बच्चों की किसी भी प्रकार की सहायता, सुरक्षा या समस्या के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर सूचना दी जा सकती है। गतिविधि के दौरान चाइल्ड हेल्पलाइन परियोजना समन्वयक हेमंत सिंह सिसोदिया एवं सुपरवाइजर राजेश कुमार खोईवाल ने पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह अधिनियम एवं नशा मुक्ति को लेकर लोगों को जागरूक किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes