Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

ऑडिट ऑनलाइन सॉफ्टवेयर के एटीआर मॉड्यूल पर सचिवों को दिया गया प्रशिक्षण : NN81

 


संवाददाता : प्रहलाद कुमार सिन्हा 

कोण्डागांव, 23 जुलाई 2026/ कलेक्टर  नूपुर राशि पन्ना के मार्गदर्शन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोण्डागांव के निर्देशानुसार गुरुवार को ऑडिट ऑनलाइन सॉफ्टवेयर के एटीआर (Action Taken Report) मॉड्यूल पर ऑडिट आपत्तियों के समयबद्ध निराकरण हेतु प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का प्रथम सत्र प्रातः 10:30 बजे से 12:30 बजे तक जनपद पंचायत कोण्डागांव के सभा कक्ष तथा द्वितीय सत्र दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक जनपद पंचायत केशकाल के सभा कक्ष में आयोजित हुआ।

प्रशिक्षण के दौरान वित्तीय वर्ष 2021-22 से 2024-25 तक की लंबित ऑडिट आपत्तियों के ऑनलाइन निराकरण की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों की तैयारी तथा ऑडिट निराकरण प्रतिवेदन तैयार करने संबंधी विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही सभी ग्राम पंचायत सचिवों को ऑडिट ऑनलाइन पोर्टल के एटीआर मॉड्यूल का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

प्रशिक्षकों ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं सचिवों को निर्देशित किया कि लंबित ऑडिट आपत्तियों का निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवश्यक दस्तावेजों सहित समय-सीमा के भीतर निराकरण सुनिश्चित करें, ताकि पंचायतों की वित्तीय पारदर्शिता एवं जवाबदेही को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes