पुस्तकालय निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल का आरोप, जांच की मांग :
पखांजूर। पखांजूर क्षेत्र में निर्माणाधीन पुस्तकालय भवन में घटिया एवं मानक-विहीन सामग्री के उपयोग का आरोप लगाते हुए एसडीएम राजस्व पखांजूर को शिकायत सौंपी गई है। शिकायत में निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष तकनीकी जांच कराने की मांग की गई है।
शिकायतकर्ता ने आवेदन में कहा है कि यदि निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का उपयोग पाया जाता है तो संबंधित ठेकेदार एवं जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाए तथा निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार कराया जाए।
आवेदन में जनहित को ध्यान में रखते हुए शीघ्र जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की गई है। शिकायत की प्रति पर प्राप्ति की मुहर भी दर्ज है।
अब देखना होगा कि प्रशासन इस शिकायत पर क्या कार्रवाई करता है और जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं।

.jpeg)
