Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

बाल विवाह एवं नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता गतिविधि आयोजित : NN81


भीलवाड़ा  बाल अधिकारिता विभाग एवं जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक धर्मराज प्रतिहार के निर्देशानुसार चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 टीम द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय उपरेड़ा में बाल विवाह एवं नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता गतिविधि आयोजित की गई।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को बाल विवाह रोकथाम से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई तथा बाल विवाह रोकथाम की शपथ दिलाई गई। साथ ही बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देते हुए नशा मुक्ति के प्रति जागरूक किया गया।

चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 टीम ने बच्चों को किसी भी प्रकार की परेशानी या सहायता की आवश्यकता होने पर हेल्पलाइन नंबर 1098 का उपयोग करने की जानकारी दी। इस दौरान चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के सुपरवाइजर राजेश कुमार खोईवाल एवं आनंद कुमार सुमनारिया ने विद्यार्थियों को जागरूक किया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes