Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

थाना जोगिया उदयपुर पुलिस टीम द्वारा पीआरवी से प्राप्त सूचना पर गुमशुदा बालिका को सकुशल उसके परिजनो को सुपुर्द किया गया : NN81


 

थाना जोगिया उदयपुर पुलिस टीम द्वारा पीआरवी से प्राप्त सूचना पर गुमशुदा बालिका जिसकी मानसिक स्थित ठीक नही है, अथक प्रयास से नदी में डूबनें से बचाकर सकुशल उसके परिजनो को सुपुर्द किया गया : 

 डॉ0 अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल पर्यवेक्षण व शुबेन्दु सिंह क्षेत्राधिकारी बांसी एवं अभय सिंह थानाध्यक्ष थाना जोगिया उदयपुर के नेतृत्व में पीआरवी द्वारा दिनांक  07.07.2026 को प्राप्त सूचना की एक बालिका साकिन अजमागढ़ थाना जोगिया उदयपुर जनपद सिद्धार्थनगर जो नदी के किनारे कुडा फेकने हेतु गयी थी नदी मे डूब गयी है, जिसकी मानसिक स्थिति ठीक नही है, के क्रम में आज दिनांक09.07.2026 को मुझ थानाध्यक्ष द्वारा थाना स्थानीय के पुलिस बल व एनडीआरएफ तथा स्थानीय गोताखोरो की मदद से बालिका की तलाश के क्रम में नदी व आस पास के गावों में गहन तलाशी अभियान चलाकर गुसशुदा को सकुशल बरामद कर लिया गया, जो पूर्णतः बालिंग थी जिसका प्राथमिक उपचार कराने के उपरान्त उसके परिजन को नियमानुसार सुपुर्द किया गया, परिजनो द्वारा जोगिया उदयपुर  पुलिस की भूरि- भूरि प्रशंसा की गयी ।

बरामद/राहत बचाव करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

01.थानाध्यक्ष अभय सिंह थाना जोगिया उदयपुर जनपद सिद्धार्थनगर 

02.उ0नि0 मुस्तकीम अंसारी थाना जोगिया उदयपुर जनपद सिद्धार्थनगर 

03.का0राजाराम राजभर  थाना जोगिया उदयपुर जनपद सिद्धार्थनगर 

4. का0 विजय प्रजापति थाना जोगिया उदयपुर जनपद सिद्धार्थनगर 

5. म0का0 रानी विश्वकर्मा थाना जोगिया उदयपुर जनपद सिद्धार्थनगर 

6. म0का0 सुशीला कुशवाहा थाना जोगिया उदयपुर जनपद सिद्धार्थनगर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes