Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

अकोला-दर्यापुर रोड पर भीषण सड़क हादसा: पति-पत्नी की मौके पर मौत, ग्रामीणों ने किया रास्ता रोको......NN81


अकोला: अकोला-दर्यापुर मार्ग पर खराप के समीप शुक्रवार तड़के करीब 5 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में हाथ-मजदूरी कर अपना जीवनयापन करने वाले पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर रास्ता रोको आंदोलन किया, जिससे करीब डेढ़ से दो किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया।


 जानकारी के अनुसार, खराप बुद्रुक निवासी विजय पांडुरंग इंगळे और उनकी पत्नी प्रतिभा विजय इंगळे दोपहिया वाहन से जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार चारपहिया वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों करीब 5 से 10 फीट दूर जा गिरे और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि चारपहिया वाहन का अगला पहिया टूटकर लगभग 25 से 30 फीट दूर जा गिरा।

हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए और आरोपी चालक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर रास्ता रोको आंदोलन शुरू कर दिया। करीब एक से दो घंटे तक चले इस आंदोलन के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया और कुछी ही घंटे में आरोपी को ट्रक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया

संवाददाता  असगर खान

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes