Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

करें योग रहे निरोग, सुबह की हवा लाख की दवा’ के नारे के साथ मनाया गया योग दिवस ............NN81



 



 जिले के नौरोजाबाद नगर परिषद स्थित रामलीला मैदान में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस  शनिवार को ‘करें योग रहे निरोग, सुबह की हवा लाख की दवा’ के संकल्प के साथ नगर में बड़े उत्साह से मनाया गया। स्थानीय रामलीला मैदान  सुबह 6 बजे से योग शिविर लगा। बांधवगढ़ विधायक शिव नारायण सिंह के साथ साथ स्कूली बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों ने योगाभ्यास किया।


*सुबह-सुबह गूंजा ‘ॐ’ का नाद*


शिविर की शुरुआत सामूहिक प्रार्थना और ‘ॐ’ उच्चारण से हुई। योग प्रशिक्षक पंडित विजय प्रकाश मिश्रा ने ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, पवनमुक्तासन और अनुलोम-विलोम प्राणायाम कराए। महिलाओं ने कपालभाति और युवाओं ने सूर्य नमस्कार के 12 चक्र पूरे किए। डीजे पर शांत संगीत के बीच पूरा ग्राउंड योगमय हो गया।


 *बांधवगढ़ विधायक शिव नारायण सिंह ने योग में लिया हिस्सा*


 बांधवगढ़ विधायक शिवनारायण सिंह और नगर परिषद अध्यक्ष ने भी लोगों के साथ योग किया। बांधवगढ़ विधायक शिवनारायण. सिंह ने कहा कि ऋषि-मुनियों की देन योग आज पूरी दुनिया अपना रही है।  उन्होंने ‘सुबह जल्दी उठो, योग करो, निरोग रहो’ का मंत्र दिया। उन्होंने कहा की सुबह की हवा लाख रुपए की दवा है हमें प्रतिदिन सुबह उठकर योग करना चाहिए, जिससे हम हमेशा स्वस्थ रहेंगे और रोगों से दूर भी रहेंगे,उन्होंने आगे कहा की  योग  इम्यूनिटी बढ़ाता है और तनाव कम करता है। सुबह की खुली हवा में योग करने से फेफड़े मजबूत होते हैं। इसलिए कहते हैं - ‘सुबह की हवा लाख की दवा


*नगर परिषद नौरोजाबाद के द्वारा किया गया आयोजन*


नगर परिषद नौरोजाबाद के द्वारा 12वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस किस शुभ अवसर पर  स्थानीय रामलीला मैदान में योग का आयोजन किया गया, साथ एलईडी के माध्यम से राष्ट्रीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया, योगाभ्यास के बाद अतिथियों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था भी की गई, उक्त कार्यक्रम में  मुख्य रूप से बांधवगढ़ विधायक शिव नारायण सिंह,  पूर्व जिला अध्यक्ष मनीष सिंह, जिला मंत्री राममिलन यादव, मंडल अध्यक्ष राजेश यादव,नगर परिषद अध्यक्ष कुशल सिंह, कालीचरण महोबिया, इंजिनियर आकाश यादव,योग प्रशिक्षक  पंडित विजय प्रकाश मिश्रा, एल्डरमैन झाला नरेश पटेल सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे

मदनलाल बर्मन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes