झांसी |अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर, अनुपम कुलश्रेष्ठ व पुलिस महानिरीक्षक, झाँसी परिक्षेत्र, झाँसी आकाश कुलहरि के मार्गदर्शन व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी बीबीजीटीएस मूर्ति के कुशल निर्देशन में जनपद झाँसी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध झाँसी पुलिस द्वारा की जा रही प्रभावी कार्यवाही के क्रम में थाना एरच पुलिस द्वारा न्यायालय से निर्गत वारंट के अनुपालन में वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
न्यायालय ए.सी.जे.एम., गरौठा, झाँसी द्वारा निर्गत आदेशिका/एनबीडब्ल्यू के अनुपालन में केस संख्या-3033/09, अ0सं0 NCR-25/09, धारा 323/504/506 भादवि, थाना एरच, जनपद झाँसी से संबंधित वारण्टी अभियुक्त सुरेन्द्र पुत्र सुम्मेर, निवासी ग्राम खमा, थाना एरच, जनपद झाँसी, उम्र लगभग 36 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही उपरांत न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
