*रागेश्वरी गैस टर्मिनल आयुष्मान आरोग्य मंदिर, पुलिस थाना एवं नगर पालिका सिणधरी की व्यवस्थाओं का लिया जायजा*
जिला कलक्टर श्री सुशील कुमार यादव ने गुरुवार को गुडामालानी एवं सिणधरी क्षेत्र के विभिन्न विभागीय संस्थानों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने तथा व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने श्री सुशील कुमार यादव सर्वप्रथम गुडामालानी स्थित रागेश्वरी गैस टर्मिनल के समीप आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी, दवा वितरण व्यवस्था, उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं तथा मरीजों को प्रदान की जा रही सेवाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होने स्वास्थ्य कर्मियों से संवाद करते हुए आमजन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने तथा केन्द्र पर आवश्यक दवाओं एवं संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर श्री यादव ने पुलिस थाना परिसर का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर की व्यवस्थाओं, रिकॉर्ड संधारण, परिवादों के निस्तारण तथा कानून व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आमजन के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाने, परिवादों का त्वरित निस्तारण करने तथा क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इसके बाद जिला कलक्टर श्री यादव ने नगर पालिका सिणधरी का निरीक्षण कर कार्यालयीन व्यवस्थाओं एवं नागरिक सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने सफाई व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, कर संग्रहण, जन शिकायतों के निस्तारण तथा विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने नगर पालिका अधिकारियों को आमजन से जुड़े कार्यों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने तथा स्वच्छ एवं व्यवस्थित शहरी वातावरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ विभागीय योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है तथा इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन से जुड़े मामलों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें तथा सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएं। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
