Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

‘कैमरा तैनात, सुरक्षा साथ’ अभियान के तहत पुलिस ने नागरिकों को किया जागरूक।..........NN81




बैरसिया।। नगर में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा अपराधों की रोकथाम के उद्देश्य से बैरसिया पुलिस द्वारा ‘कैमरा तैनात, सुरक्षा साथ’ अभियान के अंतर्गत विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। थाना प्रभारी वीरेन्द्र सेन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बस स्टैंड चौराहा पर नागरिकों, व्यापारियों एवं आमजन से संवाद कर सीसीटीवी कैमरों के महत्व की जानकारी दी।


इस दौरान थाना प्रभारी वीरेन्द्र सेन ने दुकानदारों, प्रतिष्ठान संचालकों एवं मकान मालिकों से अपने प्रतिष्ठानों और घरों के बाहर कम से कम दो सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरे न केवल अपराधों की रोकथाम में सहायक होते हैं, बल्कि किसी भी घटना के बाद आरोपियों की पहचान एवं त्वरित कार्रवाई में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


टीआई सेन ने कहा कि आधुनिक तकनीक के उपयोग से नागरिक स्वयं भी अपनी सुरक्षा को मजबूत बना सकते हैं। पुलिस और जनता के सहयोग से ही सुरक्षित एवं अपराध मुक्त समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे सुरक्षा के प्रति सजग रहें तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।


अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों को साइबर अपराधों, चोरी एवं अन्य आपराधिक घटनाओं से बचाव के संबंध में भी आवश्यक जानकारी प्रदान की। नागरिकों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए अभियान में सहयोग का आश्वासन दिया।.

प्रेम सिंह 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes