क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बिजली की समस्या को दूर करने के लिए जिला परिषद अध्यक्ष जुली हेंब्रम की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में ग्राम शीतपुर, खजूरडांगा और मोगलाबान्ध (Sitpur, Khajurdanga, Moglabandh) इलाके का खराब पड़ा ट्रांसफार्मर एक सप्ताह के भीतर बदलवाकर नया लगवा दिया गया है।
नया ट्रांसफार्मर लगने से स्थानीय ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है और क्षेत्र में छाए अंधेरे से मुक्ति मिली है। जिप अध्यक्ष जुली हेंब्रम ने जानकारी देते हुए बताया कि परुलिया गांव का भी खराब ट्रांसफार्मर कल तक बदल दिया जाएगा, जिससे वहां भी बिजली आपूर्ति सामान्य हो सकेगी।
त्वरित कार्रवाई और बिजली संकट को दूर करने के लिए जिप अध्यक्ष और स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया है।
संगवादाता जगबंधु पाल
