◆मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना सिद्धार्थनगर मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम शिवदासपुर व सिद्धेश्वरी पुरम में बहू बेटी सम्मेलन व साईबर जागरूकता अभियान के तहत महिलाओं/ बालिकाओं को महिला अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध में जागरूक किया गया ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओ की सुरक्षा में चलाए जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 28.06.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण में व विश्वजीत सौरयान क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार राय थाना व जनपद सिद्धार्थनगर के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के ग्राम शिवदासपुर व सिद्धेश्वरी पुरम की महिलाओं/ बालिकाओं बहु-बेटी सम्मेलन कर महिला अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध में जागरूक किया गया उनको जागरूक किया तथा गांव की महिलाओं व बच्चियों के खुद के साथ होने वाले अपराध से बचने के बारे मे जानकारी दी गयी। मा0 मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश के सभी थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्र जहां पर अपनी समस्या को दर्ज करा सकती हैं के बारे में जानकारी दी गई तथा मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) के तहत महिला सम्वन्धी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु जारी हेल्प लाइन नम्बरों-1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 112 पुलिस हेल्प लाइन, 1098 चाईल्ड केयर लाइन, 108 एम्बुलेंस हेल्प लाइन, 101 अग्निशमन हेल्प लाइन, 14567 एल्डर हेल्पलाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर आदि के बारे में जानकारी दी गई।
मिशन शक्ति टीम थाना व जनपद सिद्धार्थनगर-
उप निरीक्षक पन्नी लाल शर्मा, का0शुभम रावत , महिला आरक्षी अनीशा सरोज, महिला आरक्षी स्नेहा मिश्रा ।

.jpeg)