Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन जिले की झारड़ा-महिदपुर तहसील के अंतर्गत ₹188.42 करोड़ की लागत से निर्मित 'सामाकोटा बैराज' (डैम) का भव्य लोकार्पण..............NN81



मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन जिले की झारड़ा-महिदपुर तहसील के अंतर्गत ₹188.42 करोड़ की लागत से निर्मित 'सामाकोटा बैराज' (डैम) का भव्य लोकार्पण और कुल ₹207 करोड़ से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी है। यह महत्वाकांक्षी परियोजना छोटी कालीसिंध नदी पर बनाई गई है, जिससे क्षेत्र के 18 गांवों के 11 हजार से अधिक किसान परिवारों को सूक्ष्म दाब पाइप प्रणाली से सिंचाई का लाभ मिलेगा।



मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज उज्जैन जिले के महिदपुर और झारड़ा क्षेत्र के विकास को नई रफ्तार देने पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में आज क्षेत्र को कुल 207 करोड़ रुपए से अधिक की लागत के विभिन्न विकास कार्यों की बड़ी सौगात मिली है। इस दौरान सीएम ने छोटी कालीसिंध नदी पर ₹188.42 करोड़ की लागत से बने भव्य 'सामाकोटा बैराज' (डैम) का लोकार्पण किया, जिससे क्षेत्र के हजारों किसानों की तकदीर और तस्वीर दोनों बदल जाएगीउज्जैन जिले की झारड़ा-महिदपुर तहसील के तहत आने वाला यह क्षेत्र आज एक ऐतिहासिक पल का गवाह बना। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यहाँ दीप प्रज्वलित कर और कन्या पूजन के साथ भव्य विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और हजारों की संख्या में मौजूद किसानों ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत कियाइस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा छोटी कालीसिंध नदी पर बना 'सामाकोटा बैराज'। ₹188.42 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुए इस डैम की जल संग्रहण क्षमता 17.57 मिलियन घन मीटर है। 1,010 मीटर लंबे और 13 मीटर ऊंचे इस बैराज में आधुनिक तकनीक के 11 गेट लगाए गए हैं। इस परियोजना के चालू होने से क्षेत्र की 7,236 हेक्टेयर कृषि भूमि में आधुनिक पाइप लाइन पद्धति यानी माइक्रो इरिगेशन से सिंचाई की जा सकेगी, जिससे करीब 11 हजार से अधिक किसान परिवारों को सीधा फायदा होगा।

संवाददाता प्रदीप बैरागी 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes