Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

साइबर ठगी के मामले में भीलवाड़ा पुलिस की बड़ी सफलता, 1.50 लाख रुपये करवाए रिफंड...........NN81


साइबर थाना पुलिस ने निवेश के नाम पर हुई 26.98 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के विभिन्न बैंक खातों में 5.65 लाख रुपये होल्ड कराए हैं। इनमें से 1.50 लाख रुपये की राशि पीड़ित को रिफंड भी करवा दी गई है।


जिला पुलिस अधीक्षक सागर राणा (आईपीएस) के निर्देशानुसार साइबर थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम का गठन कर कार्रवाई शुरू की। जांच में सामने आया कि भीलवाड़ा निवासी एक व्यक्ति को स्वयं को सेबी रजिस्टर्ड कोटक सिक्योरिटीज प्राइवेट मार्केट ट्रेडिंग से जुड़ा बताने वाले साइबर ठगों ने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर आईपीओ और शेयर ट्रेडिंग में निवेश के लिए प्रेरित किया।


ठगों ने NEO KOTMAT APP और KOTPRO APP नामक फर्जी एप्लिकेशन के माध्यम से निवेश पर अधिक लाभ का लालच देकर पीड़ित और उसके परिवार से 25 फरवरी 2026 से 30 मार्च 2026 के बीच विभिन्न बैंक खातों में कुल 26 लाख 98 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए। बाद में EMIAC Technologies Ltd. के शेयर आवंटित दिखाकर अतिरिक्त राशि की मांग की गई। संदेह होने पर पीड़ित ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज करवाई।


साइबर थाना पुलिस ने प्रकरण संख्या 11/2026 में बीएनएस की धारा 318(4), 319(2) तथा आईटी एक्ट की धारा 66-डी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान एनसीआरपी पोर्टल 1930 पर शिकायत अपडेट कर विभिन्न बैंकों के नोडल अधिकारियों से समन्वय स्थापित किया गया।


पुलिस निरीक्षक रामशरण के नेतृत्व में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खातों में 5.65 लाख रुपये होल्ड कराए तथा न्यायालय से आदेश प्राप्त कर 1.50 लाख रुपये पीड़ित के खाते में रिफंड करवाए।


पुलिस टीम में शामिल अधिकारी


रामशरण, पुलिस निरीक्षक, साइबर थाना भीलवाड़ा


राम प्रसाद, कांस्टेबल 636


बाबूलाल, कांस्टेबल 504


प्रभु राम, कांस्टेबल 571



पुलिस ने आमजन से अपील की है कि शेयर ट्रेडिंग, आईपीओ निवेश और ऑनलाइन निवेश योजनाओं के नाम पर आने वाले अज्ञात लिंक, एप एवं व्हाट्सएप ग्रुपों से सावधान रहें तथा किसी भी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत 1930 हेल्पलाइन या नजदीकी साइबर थाने से संपर्क करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes