बरगी डैम में हुए क्रूज हादसे में मृत हुए 13 लोगों को बरगी कांग्रेस कमेटी द्वारा श्रद्धांजलि दी गई एवं प्रशासन शासन से मांग की गई कि मृतकों के परिवारों को मुआवजा राशि बढ़ाई जाए और उच्चस्तरीय जांच करा कर हादसे के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को सख्त सजा दी जाए ।
क्रूज को तुरंत निकालने के बाद उसे तोड़ कर सबूत मिटाने का प्रयास किया जा रहा है एवं छोटे कर्मचारियों को बर्खास्त कर शासन ने सिर्फ कार्यवाही का नाम किया गया है ऐसे विचार श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों द्वारा रखे गए इस श्रद्धांजलि सभा का आयोजन बरगी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बालकृष्ण अग्रवाल के घर पर की गई जहां बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता शामिल हुए एवं बरगी के वरिष्ठ नागरिक भी शामिल हुए जिसमें मुख्य रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुन्नी बाई, बालकृष्ण अग्रवाल,बमबम तिवारी, विकास खन्ना,जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रघु चौधरी,वीर सिंह पटेल,शरद सिंह गौर,कमला पटेल,गंगा साहू,शानू यादव, नारायण शर्मा , नन्हू रजक, सतीश पटेल, विष्णु दुबे, महेंद्र साहू आकाश सैनी, राजा साहू, पप्पू चौकसे,,आदि ने उपस्थित रहकर क्रूज हादसे में मृतकों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की।
रिपोर्ट निर्मल विश्वकर्मा
