Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने मजदूरों के साथ पंगत में बैठकर किया भोजन, दिखी आत्मीयता*...............NN81



अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर दुर्ग स्थित सेवा सदन में आयोजित कार्यक्रम में एक ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव मजदूरों के साथ पंगत में बैठकर भोजन करते नजर आए। इस दौरान मजदूरों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ दिखाई दे रहा था। मंत्री  यादव के इस कदम को मजदूरों ने अपनत्व का प्रतीक बताया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रमिक शामिल हुए, जिन्होंने मंत्री के साथ बैठकर भोजन किया और इस पल को ऐतिहासिक बताया। पंगत में बैठकर उन्होंने मजदूरों से बात-चीत करते हुए भोजन किया और उनके घर परिवार का हॉल चाल जाना। चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि मजदूर समाज और राष्ट्र निर्माण की रीढ़ हैं। उनका परिश्रम और समर्पण ही देश की प्रगति का आधार है। उन्होंने सभी श्रमिकों को मजदूर दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अनिल जोशी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes