मामला - ग्राम पंचायत मरमुंदा के तालाब किनारे अवैध दुकान निर्माण का।
ग्राम मुरमुंदा के तालाब के सामने शासकीय जमीन पर अतिक्रमण अवैध अवैध निर्माण पर शासन प्रशासन द्वारा बुल्डोजर कार्यवाही की गई है। आपको बता दें कि गांव के मोहन बघेल पिता स्व. गौतर बघेल वार्ड नंबर 02 सतनामी पारा के द्वारा तालाब से लगी शासकीय भूमि पर बिना पंचायत की अनुमति के अवैध दुकान का निर्माण कार्य कराया जा रहा है जिसे ग्रामीणों सहित पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा अवैध निर्माण कार्य ना कराने की समझाइश दी गई थी परन्तु अतिक्रमणकारी द्वारा अवैध निर्माण कार्य जारी रखा गया था। जिसके बाद आक्रोशित ग्रामवासियों और ग्राम पंचायत मरमुंदा के सरपंच व समस्त वार्ड पंचों सहित ग्रामीणों के द्वारा डोंगरगढ़ तहसील कार्यालय पहुंचकर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को ज्ञापन के माध्यम से अवैध निर्माण पर तत्काल रोक लगा शासकीय जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की गई थी। शिकायत के आधार पर राजस्व विभाग द्वारा अतिक्रमकारी को दो दिवस के अंदर निर्माण कार्य रोककर अतिक्रमण मुक्त करने निर्देशित किया गया था परन्तु समय सीमा के अंदर कब्जा नहीं हटाने के बाद डोंगरगढ़ अनुविभागीय अधिकारी एम भार्गव के दिशा निर्देश पर शनिवार को डोंगरगढ़ राजस्व अमला व पुलिस बल के द्वारा दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक अवैध निर्माण पर बुल्डोजर चला तोड़फोड़ की कार्यवाही करते हुए शासकीय जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। बुल्डोजर कार्यवाही के दौरान तहसीलदार अमिय श्रीवास्तव अतिरिक्त तहसीलदार श्री मेरिया, पटवारी अनिल वर्मा, सरपंच खेमचंद सोरी, सचिव नारायण देवांगन, आरआईं, सहित ग्राम पंचायत के सभी वार्ड के महिला व पुरुष पंच सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
केशव साहू संवाददाता
