आगामी 2 जून को तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित होने वाली सुभासपा की “सामाजिक समरसता महारैली” को लेकर उन्होंने जोया में एक बैठक और प्रेसवार्ता के दौरान विस्तृत रणनीति साझा की।
यह बैठक ओम प्रकाश राजभर के प्रतिनिधि राजेन्द्र सिंह बग्गा के आवास पर आयोजित की गई, जिसमें पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को रैली की सफलता के लिए जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
डॉ. भार्गव ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर लगातार वंचित, पिछड़े और दबे-कुचले वर्गों की आवाज को सड़क से लेकर सदन तक मजबूती से उठा रहे हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि एनडीए का सहयोगी होने के नाते सुभासपा सरकार तक अपनी मांगों को प्रभावी ढंग से पहुंचा रही है और उन्हें पूरा कराने में सफल भी हो रही है।
जिलाध्यक्ष सत्यपाल तोमर ने बताया कि जिले के हर बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय किया जा रहा है। रैली में भारी भीड़ जुटाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। वहीं, राजेन्द्र बग्गा ने कहा कि यह महारैली समाज के सभी वर्गों को एक मंच पर लाने का बड़ा प्रयास है, जिसे सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत के साथ जुटना होगा।
पूर्व प्रभारी पश्चिमी उत्तर प्रदेश बलराज प्रजापति ने संगठन की एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि मजबूत संगठन ही पार्टी की असली ताकत है और यही इस रैली को ऐतिहासिक बनाएगा।
प्रेसवार्ता के दौरान डॉ. भार्गव ने कहा कि ओम प्रकाश राजभर की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है, जिसके चलते पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पार्टी का जनाधार तेजी से बढ़ रहा है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी का लक्ष्य योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार मुख्यमंत्री बनाना है। साथ ही उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए द्वारा दी जाने वाली सभी सीटों पर सुभासपा पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी।
रिपोर्ट मौ। अज़ीम अमरोहा
