Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

महेशरा-याकूब बागड़ी मार्ग पर जलभराव से ग्रामीण परेशान, डीएम से समाधान की मांग........NN81


अमरोहा जनपद के ब्लॉक गजरौला क्षेत्र के ग्राम महेशरा से याकूब बागड़ी जाने वाले मार्ग पर लगातार हो रहे जलभराव से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। इस समस्या को लेकर राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक श्योनाथ सिंह प्रजापति ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की है।

ज्ञापन में बताया गया कि सड़क पर करीब दो से तीन फीट तक पानी भरा हुआ है, जिससे रास्ता लगभग बंद हो चुका है। इस मार्ग से गुजरने वाले स्कूली बच्चों को स्कूल आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं किसानों को भी खेतों तक पहुंचने में परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई है।

श्योनाथ सिंह प्रजापति ने बताया कि इससे पहले भी ग्रामीणों द्वारा 26 जून और 17 मार्च को प्रशासन से शिकायत की गई थी। ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन भी किया था, जिसके बाद तत्कालीन जिलाधिकारी ने बीडीओ गजरौला को मौके पर भेजकर जांच कराई थी। जांच के दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों को एक सप्ताह में समस्या समाधान का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी।

ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासनिक उदासीनता के कारण समस्या जस की तस बनी हुई है। बरसात के दिनों में हालात और भी खराब हो जाते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

जिलाधिकारी से मांग की गई है कि संबंधित विभाग को निर्देशित कर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

रिपोर्ट मौ। अज़ीम अमरोहा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes