हिन्दू-मुस्लिम एकता की मिसाल बनी पिड़ावा की ईद
प्रशासन की व्यवस्थाओं की हुई सराहना
पिड़ावा
नगर पालिका द्वारा पूरे नगर में विशेष साफ सफाई का रखा गया
सफाई का ध्यान
पिड़ावा में बकरा ईद का पावन पर्व इस वर्ष बड़े हर्षोल्लास, उत्साह और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया
। ईद उल अजहा अवसर पर मुस्लिम समुदाय के द्वारा गढ़ी की मस्जिद से सुबह 7 बजे से जुलूस निकाला गया शहर काजी मुफ्ती अमीरुद्दीन
अगुवाई में यह जुलूस शहर के मुख्य मार्ग से जहां पर शहर काजी मुफ्ती अमीरुद्दीन का
पूर्व प्रत्याशी श्री राम लाल जी चौहान पूर्व जनपद रणजीत सिंह चौहानसाहबनगर अध्यक्ष वीरेंद्र बागवान मानसिंह चौहानकृपाल सिंहदिनेश विश्वकर्मा राजू मालीदिलीप रावलविशाल धोबीराम प्रसाद हवाई
कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा साल और माला पहन कर स्वागत किया गया और वहीं से होते हुए ईदगाह मस्जिद पहुंचकर ईद की
नमाज अदा की।
नमाज के दौरान देश में अमन, शांति, खुशहाली और भाईचारे की दुआ मांगी गई।
ईद के इस पावन अवसर पर हिन्दू-मुस्लिम एकता की सुंदर मिसाल देखने को मिली।
विभिन्न स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ता समाजके लोगों द्वारा मुस्लिम भाइयों के लिए ठंडे पानी, की विशेष व्यवस्था की गई। दोनों समुदायों के लोगों ने एक-दूसरे शको गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी
और आपसी सौहार्द का संदेश दिया।
त्योहार को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने में पुलिस प्रशासन की भूमिका सराहनीय रही।
नगर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया तथा प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन की सतर्कता एवं बेहतर व्यवस्थाओं के कारण पर्व शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ
। वहीं पिड़ावा नगर पालिका द्वारा
भी ईदगाह एवं आसपास में विशेष साफ-सफाई की व्यवस्था कराई गई। नगर पालिका की टीम सुबह से ही व्यवस्थाओं में जुटी रही, जिससे लोगों को किसी प्रकार की
परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। ईद के अवसर पर पूरे नगर में उत्साह, भाईचारा और सौहार्द का वातावरण देखने को मिला
। पिड़ावा नगर ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता ही समाज की सबसे बड़ी ताकत है
ये पिड़ावा मोहब्बत की ज़मी है,
जो बात यहाँ हे वो कहीं नहीं हे
संवाददाता मोहम्मद इस्लाम
