Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

ग्राम संबलपुर बड़ेपारा के ग्रामीणों की पेयजल समस्या हुई दूर, विधायक से मिलकर ग्रामीणों ने जताया आभार............NN81



बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोण्डागांव विधायक सुश्री लता उसेण्डी की संवेदनशील पहल से ग्राम संबलपुर बड़ेपारा के ग्रामीणों को पेयजल संकट से राहत मिली है। भीषण गर्मी के मौसम में पानी की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों ने विधायक सुश्री उसेण्डी से मुलाकात कर अपनी समस्या से अवगत कराया था। ग्रामीणों की मांग पर विधायक ने तत्परता दिखाते हुए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देशित कर तत्काल बोर कराया गया। जिससे गांव में पेयजल उपलब्ध होने लगा है। पेयजल व्यवस्था सुचारु होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। समस्या के त्वरित समाधान से प्रसन्न ग्रामीण विधायक सुश्री लता उसेण्डी से मिलने पहुंचे और मिठाई खिलाकर उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि समय पर पहल होने से उन्हें गर्मी में पेयजल संकट से बड़ी राहत मिली है। विधायक ने भी ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास जारी रहेग

संवाददाता प्रहलाद कुमार सिन्हा 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes