Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

गंगा दशहरा पर जल पूजन एवं कलश यात्रा का आयोजन........NN81




मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड खिरकिया के जिला समन्वयक संदीप गौहर के निर्देशानुसार नव ज्योति समाज सेवा समिति बीचपुरी मॉल द्वारा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति पीपलपानी में गंगा दशहरा के अवसर पर जल स्रोतों का पूजन एवं कलश यात्रा निकाली गई।

प्रदेश में चलाए जा रहे “जल गंगा संवर्धन अभियान” के अंतर्गत जल संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के तहत प्राथमिकता के आधार पर जल स्रोतों का पूजन किया गया तथा महिलाओं एवं ग्रामीणों ने कलश यात्रा में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में नवांकुर प्रभारी सुनील एवं राजेश ने उपस्थित लोगों को जल संरक्षण के महत्व एवं जल बचाने के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जल ही जीवन है और आने वाली पीढ़ियों के लिए जल स्रोतों का संरक्षण बेहद आवश्यक है।

इस अवसर पर ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष अशोक भल्लावी, ग्राम पंचायत मकड़ाई की सरपंच प्रमिला जी, संजय, रमेश, भूरेलाल, बीएसडब्ल्यू छात्र सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


 संवाददाता अनिल मालवीय

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes