Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

राजगढ़ कलेक्टर ने कमिश्नर के आदेश की उड़ाई धज्जियां आवेदक भूख हड़ताल को तैयार...............NN81



*2 जून से पहले राजगढ़ कलेक्टर के द्वारा कार्रवाही नहीं किए जाने की स्थिति में 2 जून 2026 दिन मंगलवार समय 11बजे आवेदक राजगढ़ कलेक्टर कार्यालय के मुख्य द्वार के पास बटेगा हड़ताल पर*


*सारंगपुर/पचोर/राजगढ़/खिलचीपुर और जीरापुर की नगर पालिकाओं पर कार्रवाही नरसिंहगढ़ नगर पालिका में कर्मचारी भर्ती में हुए भारी भ्रष्टाचार पर कार्यवाही करने से राजगढ़ कलेक्टर डरते क्यों है*


*मामला नरसिंहगढ़ नगर पालिका में कर्मचारी भर्ती का*

*राजगढ़जिले की अन्य नगर पालिकाओ में कर्मचारी भर्ती को लेकर राजगढ़ कलेक्टर के द्वारा कार्रवाही की गई थी लेकिन संभागीय कमिश्नर के द्वारा नरसिंहगढ़ नगर पालिका में कर्मचारी भर्ती को लेकर आदेश जारी किए गए थे राजगढ़ कलेक्टर के द्वारा नरसिंहगढ़ नगर पालिका परिषद कर्मचारी भर्ती पर अभी तक कार्रवाही क्यों नहीं की गई????* 


*संभागीय कमिश्नर के द्वारा जारी पत्र 1212/145,151/शिकायत शाखा/भोपाल/2025 दिनांक 21/2/2025 में जारी कर राजगढ़ कलेक्टर को आदेशित करते हुए नगर पालिका परिषद नरसिंहगढ़ मे कर्मचारी भर्ती में हुए भारी भ्रष्टाचार पर आवश्यक कार्रवाही कर आवेदक को अवगत कराने के निर्देश दिए गए थे किंतु राजगढ़ कलेक्टर के द्वारा नगर पालिका परिषद नरसिंहगढ़ में कर्मचारी भर्ती में हुए भ्रष्टाचार पर किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की गई और ना ही आवेदक को आज दिनांक तक की गई कार्यवाही से भी अवगत नहीं कराया गया*


*शिकायतकर्ता आवेदक द्वारा शासन प्रशासन को पूर्व में दिये गये आवेदनों पर से कोई ठोस कार्यवाही नहीं किये जाने से मजबूर होकर राजगढ़ कलेक्टर कार्यालय के समक्ष दिनांक 02/06/2026 धरना प्रदर्शन व भूख हड़ताल पर बैठेंगे*


*आवेदक शिकायतकर्ता के द्वारा राजगढ़ कलेक्टर कार्यालय को दिनांक-22/04/2026 में आवेदन प्रस्तुत कर नगरपालिका परिषद् नरसिंहगढ़ में हुए कर्मचारी भर्ती में भृष्टाचार की निष्पक्ष जांच व कार्यवाही कराने के लिए श्रीमान के समक्ष पूर्व में में आवेदन प्रस्तुत किए गए*


*प्रार्थी द्वारा संदर्भित पत्र के पूर्व भी 02 आवेदन प्रस्तुत कर श्रीमान से नगरपालिका परिषद् नरसिंहगढ़ में हुई कर्मचारी भर्ती में भृष्टाचार की निष्पक्ष जांच व ठोस कार्यवाही कराने की मांग की गई थी लेकिन प्रार्थी द्वारा प्रस्तुत आवेदन पत्रों पर से आज दिनांक तक राजगढ़ कलेक्टर महोदय के द्वारा कोई ठोस कार्यवाही नहीं होने के कारण प्रार्थी ने दिनांक-22/04/2026 को पुनः उक्त संदर्भित पत्र श्रीमान के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर अवगत कराया गया था कि आवेदन प्रस्तुत करने से 01 माह की अवधि में उक्त संबंध में कोई उचित व ठोस कार्यवाही नहीं किये जाने की दशा में प्रार्थी बिना किसी पूर्व सूचना के राजगढ़ कलेक्टर कार्यालय के मुख्य द्वार के पास भूख हड़ताल एवं धरना प्रदर्शन करने को स्वतंत्र रहेगा जिसमें होने वाले समस्त परिणामों की संपूर्ण जिम्मेदारी श्रीमान एवं जिला प्रशासन की रहेगी ऐसा उल्लेख किया गया था उसके बाद भी उक्त संबंध में आज दिनांक तक राजगढ़ कलेक्टर के द्वारा कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई है*


*प्रार्थी द्वारा प्रस्तुत आवेदन से 01 माह की अवधि पूर्ण हो चुकीं है इस कारण प्रार्थी मजबूर होकर धरना प्रदर्शन व भूख हड़ताल करने को विवश है तथा दिनांक-02/06/2026 दिन मंगलवार को प्रातः 11:00 बजे कलेक्टर कार्यालय राजगढ़ के मुख्य द्वार के पास आवेदक बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा एवं नीले झण्डे के साथ कलेक्टर कार्यालय राजगढ़ के मुख्य द्वार पर धरना प्रदर्शन एवं भूख हडताल पर बैठने की अग्रिम सूचना आवेदन देना आवश्यक हुआ है*


*श्रीमानजी भूख हड़ताल की मुख्य मांगे इस प्रकार है*

*1,,,,श्रीमान कमिश्नर महोदय भोपाल संभाग के आदेशानुसार अनुसार नगरपालिका परिषद् नरसिंहगढ़ से हटाये गये शाखावार सभी कर्मचारीयों के नामों की सूची प्रार्थी को उपलब्ध कराई जावे*


*2,,,नगरपालिका परिषद् नरसिंहगढ़ से हटाये गये शाखावार सभी कर्मचारीयों के वित्तीय भूगतान पर तत्काल प्रभाव से रोकने के श्रीमान कलेक्टर महोदय द्वारा आदेश जारी किये जावे तथा दोनों मांगों के संबंध में जारी आदेश की प्रमाणित प्रति आवेदक को उपलब्ध कराई जावे*


*उक्त दोनों मांगें पूरी नहीं किये जाने तक धरना प्रदर्शन एवं भूख हड़ताल निरंतर जारी रहेगी*


*जिला प्रशासन एवं राजगढ़ कलेक्टर महोदय से आग्रह है कि उक्त दोनों मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार कर उचित कार्यवाही की जावे कार्यवाही नहीं होने की दशा में आवेदक के द्वारा राजगढ़ कलेक्टर कार्यालय के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर दिनांक02/06/2026 दिन मंगलवार समय 11:00 बजे धरना प्रदर्शन एवं भूख हड़ताल करने के लिए स्वतंत्र रहेगा जिसमें होने वाले समस्त हर्जे खर्चे एवं परिणाम की संपूर्ण जिम्मेदारी राजगढ़ जिला प्रशासन एवं शासन की रहेगी*

अमन खान इंकलाबी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes