Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

उरई पुलिस टीम का हरियाणा में भीषण हादसा, 4 पुलिसकर्मियों समेत वादी की मौत ..................NN81



जालौन जनपद की उरई कोतवाली से अपहृत व्यक्ति की बरामदगी के लिए रवाना हुई पुलिस टीम का हरियाणा में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यह हादसा 05 मई 2026 की सुबह करीब 10 बजे तावड़ू थाना क्षेत्र में हुआ, जिसमें टीम के सभी सदस्य और वादी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उरई कोतवाली में पंजीकृत एक अपहरण मामले में हरियाणा निवासी अपहृत बिजेन्द्र सिंह की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस टीम भेजी गई थी। इसी दौरान टीम की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

हादसे में मृतक:

उपनिरीक्षक सत्यभान सिंह (कोतवाली उरई)

उपनिरीक्षक मोहित कुमार यादव (कोतवाली उरई) मण्डी चौकी इंचार्ज उरई

आरक्षी प्रदीप कुमार (सर्विलांस सेल)

आरक्षी अशोक कुमार (कोतवाली उरई)

अमरीक सिंह पुत्र देवा सिंह (वादी मुकदमा, निवासी संगरूर, पंजाब)

हादसे की सूचना मिलते ही जालौन पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। वरिष्ठ अधिकारी मामले की जानकारी जुटाने में लगे हुए हैं और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह घटना पुलिस विभाग के लिए एक बड़ी क्षति के रूप में देखी जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes