Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

फरसगांव में भव्य श्रमिक सम्मेलन का हुआ आयोजन श्रम कल्याण मंडल अध्यक्ष श्री योगेश दत्त मिश्रा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ कार्यक्रम 226 हितग्राहियों के खाते में 31 लाख रूपए से अधिक की राशि अंतरित कोण्डगांव, 08 मई 2026/ राज्य शासन द्वारा श्रमिकों के कल्याण हेतु संचालित.............NN81


 योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद पंचायत नवीन सभाकक्ष फरसगांव जिला कोंडागांव में 8 मई 2026 को श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत 226 हितग्राहियों को डीबीटी के माध्यम से 31.86 लाख रुपये की राशि सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की गई। जिसके अंतर्गत मिनीमाता महतारी जतन योजना के अंतर्गत 22 श्रमिकों को 4.40 लाख रुपये, मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना के तहत 162 हितग्राहियों को 3.06 लाख , मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के अंतर्गत 8 हितग्राहियों को 8 लाख रुपये, मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना में 17 हितग्राहियों को 3.40 लाख रुपये, मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना के तहत 5 हितग्राहियों को 1 लाख रुपये तथा मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना के अंतर्गत 12 श्रमिकों को 12 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष श्री योगेश दत्त मिश्रा ने कहा कि केंद्र सरकार ने श्रमिकों के हित में चार नई श्रम संहिताएँ लागू करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है, जो श्रमिकों और उनके परिवारों के आर्थिक व सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि देश की लगभग 45 प्रतिशत आबादी असंगठित क्षेत्र में कार्यरत है, जिनके विकास के बिना देश का समग्र विकास संभव नहीं है।

उन्होंने चारों नई श्रम संहिताओं और मजदूरी संहिता 2019, सामाजिक सुरक्षा संहिता, 2020, व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कार्य परिस्थितियां संहिता (ओएसएच), 2020 तथा औद्योगिक संबंध संहिता, 2020कृ के प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नए प्रावधानों के तहत राष्ट्रीय न्यूनतम वेतन तय किया जाएगा, जिससे कोई भी राज्य निर्धारित वेतन से कम भुगतान नहीं कर सकेगा। साथ ही मजदूरों और उनके परिवारों की सुरक्षा, उपचार, भविष्य निधि तथा अन्य सामाजिक सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाएँ और सुदृढ़ की जाएंगी। उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं श्रमिकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक श्रमिकों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दें और उन्हें लाभ लेने के लिए प्रेरित करें, ताकि विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत की परिकल्पना को साकार किया जा सके।

कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष फरसगांव श्री मानकू राम नेताम ने कहा कि राज्य शासन द्वारा श्रमिकों और उनके परिवारों के हित में 31 से अधिक योजनाएँ संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं की जानकारी प्रत्येक श्रमिक तक पहुँचना आवश्यक है, तभी वे इसका समुचित लाभ ले सकेंगे।

नगर पालिका फरसगांव अध्यक्ष श्री प्रशांत पात्र ने श्रमिकों को संबोधित किया और कहा कि योजनाओं का लाभ सभी व्यक्तियों को मिले। श्रमिक सम्मेलन का उद्देश्य भी यही है कि अधिक से अधिक श्रमिक भाई-बहन योजनाओं से जुड़ें और लाभान्वित हों।


कार्यक्रम के अंत में विभाग के द्वारा श्रमिकों को भोजन कराया गया लगभग 500 श्रमिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष फरसगांव श्री मानकू राम नेताम, नगर पालिका फरसगांव अध्यक्ष श्री प्रशांत पात्र, नगर पालिका फरसगांव उपाध्यक्ष श्री मूलचन्द पांडे, जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती मनीषा नेताम, जनपद पंचायत सदस्य श्री सुकरु राम मंडावी, जनपद पंचायत सदस्य श्री निर्मल नाग, जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती बुधियारिन नाग, जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती लीलावती नेताम, मजदूर संघ के पदाधिकारी श्री लाल सिंह, श्री हेमराज भारद्वाज, श्री चन्द्रशेखर नाग, श्री हिरासिंह नेताम सहित अन्य जनप्रतिनिधि, श्रम विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

संवाददाता प्रहलाद कुमार सिन्हा 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes