Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

कोंडागांव में बनेगा मल्टी यूटिलिटी सेंटर, विधायक सुश्री उसेंडी ने 191 लाख रूपए के निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन...........NN81




कोंडागांव, 09 मई 2026/ बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी ने शुक्रवार को कोंडागांव शहर में 191.41 लाख रुपए की लागत से बनने वाले दो महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इनमें 120 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाला मल्टी यूटिलिटी सेंटर तथा 71.41 लाख रुपए की लागत से बनने वाला मॉडल उप पंजीयक कार्यालय शामिल है।


भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सुश्री उसेंडी ने कहा कि किसी भी क्षेत्र के समग्र विकास के लिए पर्याप्त संसाधनों का होना आवश्यक है। शासन द्वारा जिले में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मल्टी यूटिलिटी सेंटर के निर्माण से विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों के आयोजन में सुविधा मिलेगी। उन्होंने आगे कहा कि शहर के सुव्यवस्थित विकास के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की गई है, जिसके तहत आने वाले समय में नागरिक सुविधाओं का और अधिक विस्तार किया जाएगा। शासन की मंशा के अनुरूप कोंडागांव में बेहतर आधारभूत संरचना और सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।


कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि शहर का समग्र विकास के लिए कार्ययोजना बनाकर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।


कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्री नरपति पटेल, श्री मनोज जैन, श्री दीपेश अरोरा, श्री जितेंद्र सुराना, पार्षद श्री संजय श्रीवास्तव, श्रीमती ईना श्रीवास्तव, श्रीमती लक्ष्मी ध्रुव, श्रीमती ननकी वैष्णव, श्री टिंकू साहू, श्री अश्वनी पांडे, एसडीएम श्री अजय उरांव, तहसीलदार श्री मनोज रावटे, हाउसिंग बोर्ड के कार्यपालन अभियंता श्री शिवम सोनी सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे

संवाददाता प्रहलाद कुमार सिन्हा 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes