रिपोर्ट धर्मेन्द्र कुमार तहसील टहरौली क्षेत्र झांसी उ०प्र०
टहरौली (झांसी)। ग्राम भसनेह में संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर गांव में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के समापन के पश्चात डॉ. भीमराव अम्बेडकर जन्मोत्सव समिति का गठन किया गया। सर्वसम्मति से धर्मेन्द्र कुमार को समिति का अध्यक्ष चुना गया, जबकि शिवचरन अहिरवार (माधौपुरा) को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इस दौरान कार्यक्रम में सुरेश कुमार अहिरवार (माधौपुरा), मातादीन श्रीवास, राजकुमार अहिरवार (राजू), विजय राज, चंद्रशेखर राजन,अंशुल कुमार,अंचल कुमार,पवन आर्य, जितेन्द्र वर्मा, अनिल अहिरवार, राकेश कुमार, अजय कोटेदार, तिलकराज, अरविंद अहिरवार (माधौपुरा) सहित अन्य ग्रामीण एवं समाजसेवी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने और समाज में शिक्षा, समानता व भाईचारे को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।
