Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

तहसील साहू संघ पाटन की विज्ञप्ति पर अंजिता साहू की कड़ी प्रतिक्रिया - NN81



स्थान: सेलूद / पाटन

सेलूद। तहसील साहू संघ पाटन के अध्यक्ष श्री लालेश्वर साहू एवं उनके साथ निर्वाचित पदाधिकारियों द्वारा जारी विज्ञप्ति पर अंजिता गोपेश साहू ने कड़ी आपत्ति जताते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बयान जारी कर कहा कि अध्यक्ष द्वारा बार-बार चुनाव में पराजित पदाधिकारियों पर हार नहीं पचा पाने का आरोप लगाना अनुचित एवं निंदनीय है।

अंजिता साहू ने कहा कि समाज के बीच या मीडिया के माध्यम से बार-बार “हारे हुए पदाधिकारी” कहकर संबोधित करना किसी भी जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति को शोभा नहीं देता। यह समाज में अनावश्यक विवाद उत्पन्न करने का कार्य है। हां हम चुनाव हारे है और हमें हार स्वीकार्य है।

उन्होंने आगे कहा कि हाल ही में महासचिव महेंद्र साहू (पंचायत सचिव) से जुड़े ग्राम पंचायत पतोरा के घटनाक्रम को सामाजिक मुद्दा बनाकर प्रस्तुत किया गया, जबकि यह पूरी तरह से प्रशासनिक विषय है। इस प्रकार की बयानबाजी कर मूल मुद्दे से ध्यान भटकाने का प्रयास किया जा रहा है, जो अशोभनीय है।

अंजिता साहू ने स्पष्ट किया कि महेंद्र साहू जहां सामाजिक महासचिव हैं, वहीं वे एक शासकीय कर्मचारी भी हैं। उनके विरुद्ध ग्राम पंचायत पतोरा में सरपंच, पंच एवं जनपद सदस्य द्वारा शिकायत की गई है, जो वर्तमान में जांचाधीन है। ऐसे में इस मामले को सामाजिक रंग देना उचित नहीं है।

उन्होंने कहा कि “जांच पूरी होने दीजिए, जल्द ही सच्चाई सामने आ जाएगी और दूध का दूध, पानी का पानी हो जाएगा।” उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि स्वयं उनके कार्यकाल में, जब वे ग्राम पंचायत पतोरा की सरपंच थीं, तब उन पर भी आरोप लगे थे, और अभी भी लगे है।

अंजिता साहू ने अध्यक्ष के अनुभव पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें सामाजिक और राजनीतिक जीवन का लंबा अनुभव है, ऐसे में उन्हें संतुलित और जिम्मेदार बयान देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि “आप स्वयं भी कई चुनावों में पराजित हुए हैं—चाहे वह सामाजिक चुनाव में तहसील साहू संघ अध्यक्ष, सरपंच, जिला पंचायत या राजनीतिक चुनाव हों—लेकिन हमने कभी इस प्रकार की टिप्पणी नहीं की।”

अंत में उन्होंने अपील की कि समाज को विवाद से दूर रखते हुए जिम्मेदारी और मर्यादा के साथ कार्य किया जाना चाहिए।

प्रेस विज्ञप्ति जारीकर्ता:

अंजिता गोपेश साहू

ग्राम पतोरा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes