खामगांव जिला बुलढ़ाणा महाराष्ट्र
नारी शक्ति वंदन एक्ट के समर्थन में महिलाओं ने शहर में रैली निकाली। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर ऐतिहासिक नारी शक्ति वंदन बिल लोकसभा और राज्यसभा में मंजूर किया गया। इसलिए, यह देश की विकास यात्रा में एक अहम कदम होगा। इस पर चर्चा के लिए 16, 17 और 18 अप्रैल को विशेष सत्र भी बुलाया गया है। 15 अप्रैल को भाजपा महिला आघाड़ी और अलग-अलग सामाजिक संगठनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस ऐतिहासिक फैसले का जश्न मनाया। इस ऐतिहासिक फैसले के स्वागत में शहर में एक बड़ी रैली निकाली गई। सबसे पहले छत्रपति शिवाजी महाराज स्टेडियम में राजमाता जिजाऊ की पुतले वंदन किया गया और रैली शाम 4 बजे अर्जुन जल मंदिर से शुरू हुई। यह रैली महावीर चौक, मेन रोड, मोहन चौक, शहीद भगत सिंह चौक, एकबोटे चौक से होते हुए टावर चौक स्थित भाजपा कार्यालय पर खत्म हुई। नगरध्यक्षा अपर्णाताई फुंडकर के नेतृत्व में यह रैली निकाली गई इस रैली में सारिकाताई डागा, श्रद्धा धोरण , श्रद्धा जोशी ,भाग्यश्री मानकर , उर्मिलाताई गायकी , शिवानी कुलकर्णी , कांता पवार, नीलिमा डोरले, जानवी कुलकर्णी,रुबीना पटेल, ज्योती काळे,सत्यभामा दही, ज्योती पवार,सरला नेमाने, लता ताठे, इंद्रायणी घोगले, , मनकर्णा क्षीरसागर, आशा करंगळे, सुरेखा बोचरे, मनीषा खंडारे, उमा ठोंबरे,
आदी महिलाएं बड़ी संख्या में सहभागी हुई और खुशी का इजहार करते हुए इस विधायक के समर्थन में हस्ताक्षर मुहीम चलाई गई सैकड़ो महिलाओं ने तथा नागरिकों ने फलक पर हस्ताक्षर किए
मोहम्मद फारुक खामगांव
