लोकेशन रतनपुर
रिपोर्टर चंद्रप्रकाश निर्णेजक की रिपोर्ट
बिलासपुर, 12 अप्रैल 2026
छत्तीसगढ़ कन्नौजे रजक समाज सेवा समिति, बिलासपुर संभाग का मतदान कार्यक्रम दिनांक 12 अप्रैल 2026 को सामाजिक भवन, दुल्हारापार रतनपुर में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के बड़ी संख्या में सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई।
इस अवसर पर आयोजित चुनाव में सर्वसम्मति/मतदान के माध्यम से लक्ष्मीकांत (बबला) निर्णेजक को अध्यक्ष पद महासचिव सखाराम निर्मलकर
कोषाध्यक्ष हरिशंकर उजागर को निर्वाचित किया गया। उनके अध्यक्ष बनने पर उपस्थित समाजजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष लक्ष्मीकांत (बबला) ने समाज के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाज के विकास, एकता और उत्थान के लिए निरंतर कार्य करेंगे। उन्होंने समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने और सामाजिक गतिविधियों को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने समाज की एकता और प्रगति के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
