Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

कलेक्टर नम्रता जैन ने जनदर्शन में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं त्वरित कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश..............NN81



कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में कलेक्टर नम्रता जैन ने जिले के विभिन्न गांवों से पहुंचे नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं और मांगें सुनीं। इस दौरान उन्होंने प्राप्त आवेदनों पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए और समस्याओं के जल्द समाधान का भरोसा दिलाया।


जनदर्शन में विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी-अपनी समस्याएं रखीं। जनदर्शन में हरेंद्र कुमार देहारी द्वारा पहाड़ी मंदिर के पास से अतिक्रमण हटाने, राम सिंह करंगा ठेकेदार द्वारा पूर्ण निर्माण कार्य के देयको का भुगतान कराने, सरपंच झारावाही जनपद पंचायत ओरछा द्वारा हैंडपंप एवं नल जल योजना के संबंध में, राजेंद्र सिंह मंडवी गढ़ बंगाल द्वारा आर्थिक सहायता प्रदाय करने, लोचन दास मानिकपुरी बखरूपारा द्वारा कलेक्टर दर आकस्मिक निधि अंतर्गत भृत्य  के पद पर कार्य प्रदान करने, लबिना आमदे करलाखा द्वारा ट्रेजरी चालान, हेमंत कुमार पात्र द्वारा निर्मला अधीन राष्ट्रीय राजमार्ग 130डी पर प्रतिदिन 3 टाइम पानी डालने के संबंध में, मनोज जयसवाल बखरुपारा वार्ड क्रमांक 6 द्वारा चिकन चिली अंडा रोल स्थाई दुकान स्थानांतरित किया जाने, विनोद कुमार 16 वाहिनी द्वारा भाई की जमीन को अपने नाम कराने, प्रवीण गोलछा द्वारा वृद्ध जनों को पेंशन प्रदाय करने, सोनपुर रोड पर झूलते बिजली के तारों के सौंदर्य करण एवं व्यवस्थित करण के संबंध में एवं दुर्घटना की रोकथाम, समस्त ग्रामवासी ग्राम बड़े जम्हरी द्वारा धान संग्रहण केंद्र ग्राम बड़े जम्हरी के जमीन से हटाने, समस्त छात्र छात्राएं केंद्रीय विद्यालय द्वारा सप्लीमेंट आए हुए को फेल करने के संबंध में, सरपंच ग्राम पंचायत खड़कागांव द्वारा मिट्टी मुरूम सडक निर्माण कार्य प्रदान करने, सोनवा सलाम अर्जुन टेकाम द्वारा आत्मा समर्पित नक्सलियों के घोषित इनाम राशि प्रदाय करने, सरपंच ग्राम पंचायत रायनार द्वारा रोडा पुलिया  स्वीकृत करवाने एवं भूमि मरम्मत समतलीकरण व डाबरी स्वीकृत करवाने, लता कोर्राम जिला पंचायत सदस्य द्वारा डीएमएफ मद से निर्माण कार्य स्वीकृत करने, लखेश्वरी यादव बंगलापारा द्वारा प्राइमरी हेडमास्टर और मिडिल हेडमास्टर के द्वारा शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करने, सीताराम उईके ग्राम बड़े जम्हरी द्वारा बैंक द्वारा डबल वसूली की राशि वापस करवाने, सरपंच ग्राम पंचायत करलखा द्वारा 100 मी छात्रावास भवन निर्माण हेतु ग्राम कनेरा ग्राम पंचायत करलखा के भूमि की सहमति दिलवाने एवं ग्राम पंचायत करलखा में पैगोडा निर्माण हेतु, मैनूराम नुरेटी द्वारा वारिसान प्रमाण पत्र दिलवाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किए गए। कलेक्टर ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए और आश्वस्त किया कि सभी आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।

संवाददाता खुमेश यादव 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes