Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

पिड़ावा। थाना पुलिस द्वारा क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं सुरक्षित बनाए रखने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान :-NN81



पिड़ावा पुलिस  थाना अधिकारी रामपाल के नेतृत्व में संचालित किया गया, जिसमें आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने कस्बे के मुख्य मार्गों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पहुंचकर वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, ओवरस्पीडिंग से बचने तथा यातायात संकेतों का पालन करने की समझाइश दी। साथ ही लोगों को सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई।

पुलिस द्वारा इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान भी किए गए।


 अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

गौरतलब है कि सड़क सुरक्षा को लेकर राज्यभर में समय-समय पर ऐसे अभियान चलाए जाते हैं, जिनका उद्देश्य दुर्घटनाओं में कमी लाना और लोगों में जागरूकता बढ़ाना है। 


पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और स्वयं के साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा


तहसील से संवाददाता मोहम्मद इस्लाम 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes